November 4, 2026 2:36 am

विजय कुमार बन्धु के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, लखनऊ विश्वविद्यालय में सघन जनसंपर्क

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अटेवा / NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।

गुरुवार को अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस और आईईटी में प्रचार अभियान चलाया।

डॉ. त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक उत्तीर्ण मतदाताओं से मुलाकात कर विजय कुमार बन्धु के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण की समाप्ति और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर विजय कुमार बन्धु को विजयी बनाना जरूरी है।

जनसंपर्क अभियान में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सैय्यद अब्बास, अजीत सिंह, अमन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बताया गया कि चुनाव को लेकर सभी जिलों में कई टीमों का गठन किया गया है जो लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!