मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में वात्सल्य संस्था द्वारा सुगंधा परियोजना के अंतर्गत विकासखंड मलिहाबाद के खण्ड शिक्षा कार्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पदम शेखर मौर्या की अध्यक्षता में किया गया।
प्रशिक्षण का प्रारम्भ सुगंधा परियोजना की समन्वयक तुलिका सक्सेना द्वारा संस्था तथा परियोजना का परिचय देते हुये परियोजना के उद्देश्यों के विषय में बताया गया। प्रशिक्षक असीम सिद्दीकी द्वारा प्रशिक्षण का उद्देश्य, विद्यालय की वर्तमान स्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति क्या है, विद्यालय विकास योजना, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गयी, साथ ही विभिन्न प्रकार आइस ब्रेकिंग गेम भी खेले गये। अब्दुल हफीज द्वारा चित्रों की सहायता से समाज में व्यापक लिंग भेदभाव पर चर्चा की गयी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया ने सभी प्रतिभागियों से विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रतिभाग करने, विद्यालय के विकास में सहयोग करने,और अपने बच्चों को कौशल सीखने की बात की,प्रशिक्षण में 29 विद्यालयों से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वात्सल्य संस्था से शिशिर,अब्दुल हफीज,विवेक सिंह,अंशिका और अंजली ने सहयोग किया।




