August 8, 2026 2:27 am

विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते संविदा कर्मचारियों के हुये 100 किलोमीटर दूरी पर स्थानांतरण

संवाददाता

मलिहाबाद। लखनऊ राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए गए घर से 100 किलोमीटर दूर स्थानांतरण से संविदा कर्मियों में हलचल मची हुई है।विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी दस हजार के वेतन पर कार्य कर रहे हैं नजदीकी पावर हाउस में तैनात होने के कारण उनका आने-जाने में अधिक खर्च नहीं होता है लेकिन उनके स्थानांतरण उनके निवास से 100 किलोमीटर दूर कर देने से संविदा कर्मी काफी परेशान है उनका कहना है कि इतने कम वेतन में घर से इतनी दूर कैसे काम किया जाएगा घर से आने-जाने में देवी के साथ-साथ वेतन से अधिक किराया खर्च हो जाएगा और यदि रहकर नौकरी की जाए तो इतने कम रूपयो में किराए पर आवास से लेकर उन खर्च नहीं चल पाएंगे जिसके चलते संविदा कर्मी विभाग के आला अधिकारियों से स्थानांतरण रुकवाने की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!