August 8, 2026 2:29 am

विधायक अभय सिंह ने किया शिक्षण कक्ष का लोकार्पण

अयोध्या। (संवाददाता) ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में तारुन ब्लॉक के हैदरगंज क्षेत्र स्थित लमुइया सीहीपुर गांव में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत निर्मित नए शिक्षण कक्ष का लोकार्पण गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने किया।

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अभय सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षण कक्ष से बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में उन्होंने बच्चों की शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों की मौजूदगी को विधायक ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का परिचायक बताया। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विधायक अभय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अजय यादव, प्रदीप कनौजिया, अजय सिंह, वीरेंद्र तिवारी, चैतू राम निषाद, विकास पाठक, बद्री प्रसाद यादव, गुड्डू यादव, गणेश कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!