मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र मलिहाबाद में मंगलवार को हाई लाइन लॉस कम करने और विधुत चोरी रोकने के लिए मंगलवार को अधिशासी अभियन्ता मलिहाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में मलिहाबाद, माल और काकोरी एसडीओ, जेई व विजलेंस टीम ने कई स्थानों पर सैकड़ो उपभोक्ताओं के परिसरों पर छापेमारे की। छापेमारी में 137 विधुत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को चेक किया गया तथा 49 संयोजन विद्युत बकाये पर विच्छेदित किये गये, 27 उपभोक्ताओं से लगभग एक लाख रूपये जमा कराये गये और 7 उपभोक्ताओ के घर पर विधुत चोरी पकड़ी गई।
उनके विरूद्ध धारा 135 के अंतर्गत विद्यत चोरी का मुक़दमा दर्ज कराया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी, माल दिनेश कुमार प्रजापति, उपखण्ड अधिकारी, काकोरी एतबार अहमद सिद्दीकी,अवर अभियन्ता मलिहाबाद ओल्ड आशीष कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता मलिहाबाद (तहसील) त्रिभुवन सिंह, अवर अभियन्ता काकोरी अजीत सिंह एवं अवर अभियन्ता माल दयाशंकर राम,लाइन स्टॉफ व प्रवर्तन दल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।




