पुलिस ने शुरू की जांच अफवाह फैलाने वालों की तलाश तेज
ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नें लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलानों वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग से मिली शिकायत के आधर पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड की निगरानी में इस मामले की जांच की जाएगी। आयोग ने शिकायत में स्पष्ट किया कि लेखपाल पद पर चयन के लिए 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी।लेकिन अराजकतत्वों ने मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर असत्य एवं भ्रामक पोस्ट शेयर की है । इसके जरिए सरकार की छवि धूमिल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया।
इससे पहले आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की थी कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें। केवल आयोग से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होंगी।पुलिस नें अफवाह फैलानें वालों की तलाश तेज कर दी है।




