दो लोग मलबे में दबकर घायल, हालत गंभीर
जेएसवी हुंडई वर्क शॉप में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मौसम का मिजाज सोमवार सुबह बदल गया और देखते ही देखते आंधी के साथ मूसलाधार बारिश के बीच विभूतिखंड क्षेत्र में एक वर्क शॉप की दीवार गिरने से एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में मलबे में फंसे लोगों निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विभूतिखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज आंधी-पानी के दौरान जेएसवी हुंडई वर्क शॉप परिसर में बनी जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और इसकी चपेट आकर वहां पर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां विभूतिखंड के गुलाम हुसैन पुरवा गांव निवासी 34 वर्षीय अमित यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में उपरोक्त निवासी 32 वर्षीय अमरीश यादव व बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र स्थित मरका मऊ गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक अमित यादव व घायल अमरीश यादव सगे भाई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




