ए अहमद सौदागर लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत पुलिस मुख्यालय लखनऊ परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश और पुलिस महानिदेशक के जीएसओ के.एस. इमैन्युअल* ने भी वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का प्रतीक बनते हुए तीनों अफसरों ने संकल्प लिया।इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित वातावरण बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर खास जोर दिया गया।डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी से अपील की कि सिर्फ पौधे न लगाएं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि अभियान का असली मकसद पूरा हो सके।
मुख्यमंत्री योगी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को पुलिस महकमा भी पूरी शिद्दत से आगे बढ़ा रहा है। पुलिस मुख्यालय में हुआ यह वृक्षारोपण प्रदेश में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है।


