August 8, 2026 2:28 am

वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के जवान शैलेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के जवान शैलेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शैलेन्द्र के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद शैलेन्द्र के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!