November 4, 2026 5:36 am

वीरेंद्र चौधरी ने संभाला उ.प्र.कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पदभार, बोले—’विधानसभा में बनेंगे हर पीड़ित की आवाज’

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी जी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता का पदभार ग्रहण किया, प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि श्री वीरेंद्र चैधरी जी महराजगंज जनपद के फरेंदा विधानसभा से विधायक हैं, विधायक वीरेंद्र चैधरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने पदभार ग्रहण कराया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात वीरेंद्र चौधरी जी ने राष्ट्रीय नेतृत्व, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा में प्रदेश के प्रत्येक पीड़ित जरूरत मंद की आवाज बनेगी, विधायक वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस विधान मंडल दल का नेता बनाया, मैं उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाने का काम करूंगा, कांग्रेस पार्टी सदैव प्रदेश के पीड़ित शोषित वंचित लोगों के लिए काम करने के लिए जानी जाती रही है, विधानसभा में प्रदेश के हर एक वर्ग , जाति , धर्म के लोगों की समस्याएं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मैं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री वीरेंद्र चौधरी जी को बधाई देती हूं, जिस कांग्रेस विधान मंडल दल की कुर्सी पर वीरेंद्र चैधरी जी बैठे हैं , उस कुर्सी पर इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से लेकर और तमाम महान विभूतियों ने सुशोभित किया है, निश्चित तौर से हमें पूरी आशा और विश्वास है कि वीरेंद्र चौधरी जी उत्तर प्रदेश की विधानसभा में उत्तर प्रदेश के हर एक व्यक्ति की आवाज को कांग्रेस पार्टी के माध्यम से मजबूत करेंगे।

श्री वीरेंद्र चौधरी जी के कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव चैधरी, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश चेयरमैन कनेक्ट सेंटर मनीष हिन्दवी, सचिन रावत, ने वीरेंद्र चैधरी जी मीठा खिलाकर बधाई दी, इस अवसर पर अभिषेक सिंह पटेल, अखिलेश वर्मा, कैलाश चैहान (लोनिया) जितेंद्र वर्मा, राहुल गंगवार, कनिष्क कुमार, वर्चस्व कुमार, शाहबाज खान, मुकेश चैहान, अभिमन्यु सिंह, विशाल वर्मा, कल्पना वर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!