August 8, 2026 2:30 am

शक की बीमारी हुई लाइलाज: एक सनकी शख्स ने युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर किया कत्ल 

जघन्य- पत्नी से बात करने पर दिया घटना को अंजाम, कातिल गिरफ्तार 

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने मंगलवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के व्यक्ति ने विरोधी पक्ष के 45 वर्षीय अरविंद रैदास के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र स्थित रसूलाबाद गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद रैदास और रामनिवास के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर काफी दिनों से तनातनी चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मृतक अरविंद रामनिवास की पत्नी से बात कर रहा था कि यह देख रामनिवास आगबबूला हो गया और अरविंद रैदास के पास पहुंच कर भला-बुरा कहने लगा। विरोध करने पर बेखौफ रामनिवास अरविंद के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ा और किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर कर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद रैदास को मृत घोषित कर दिया। सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है और गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!