“ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी” – शहजाद अहमद
लखनऊ। (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पत्रकार शहजाद अहमद खान को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने उन्हें आधिकारिक मनोनयन पत्र सौंपकर सम्मानित किया और संगठन के जिला मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।
नियुक्ति के दौरान जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि शहजाद अहमद खान को यह जिम्मेदारी उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहजाद बाबा टिकैत की नीतियों पर चलते हुए संगठन को वैचारिक और धरातलीय रूप से मजबूत करेंगे।
अपनी नई जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए शहजाद अहमद खान ने कहा कि “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को यूनियन से जोड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करूँ और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊं।”
शहजाद अहमद खान को मीडिया प्रभारी बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों और यूनियन कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और शहजाद अहमद को बधाई दी।




