August 8, 2026 2:17 am

शांति व्यवस्था भंग में पांच गिरफ्तार, न्यायलय के समक्ष पेश

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद लखनऊ के अंतर्गत रहीमाबाद थाना बाक क्षेत्र के बरगदी गाँव में आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए इसकी सूचना रहीमाबाद पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझने का बहुत प्रयास किया प्रथम पक्ष चांदनी पुत्री रामबिलास ग्राम बरगदी माजरा खंडवा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ ने पुलिस के समझाने से समझ गई वहीं द्वितीय पक्ष राजकुमार पुत्र महेश उम्र 36 वर्ष राजपाल पुत्र महेश उम्र 50 वर्ष सुजीत पुत्र राजपाल उम्र 23 वर्ष योगेंद्र पुत्र संतराम उम्र 20 वर्ष संजीत पुत्र चंद्रपाल उम्र 22 वर्ष निवासी बरगदी मजरा खड़वा थाना रहीमाबाद लखनऊ जो की मुकदमा लिखने के जिद पर अड़े रहे जिन्हें पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार सुबह रहीमाबाद पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि पांच व्यक्ति जो होली के दूसरे दिन बरगदी में लड़ाई झगड़ा किये थे। वह कही जाने की फिराक में है सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचो को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस ने पांचो को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि यह पांचो बरगदी गाँव के रहने वाले है या पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे प्रथम पक्ष को समझाने से व मान गया था वही द्वितीय पक्ष मुकदमा लिखने व मारपीट पर आमादा था जिनको शांतिभंग करने में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक करण सिंह कांस्टेबल श्रीष पाल जो थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ के हैं उन पांचो को न्यायिक हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!