November 6, 2026 8:46 pm

शाबाश नवीन: चेन लुटेरे के छक्के छुड़ाए, घायल होने के बाद भी धरदबोचा 

नाक पर चोट लगने के बाद भी नहीं हारा हिम्मत, धक्का देकर गिराया 

मड़ियांव के चन्द्राढाल सीतापुर रोड पर हुई घटना का मामला 

बहादुर सिपाही को पुलिस कमिश्नर ने इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर किया हौसला अफजाई 

पीड़ित महिला ने भी राखी बांधकर यातायात सिपाही को किया सम्मानित 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने अपनी बहादुरी से महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे लुटेरे को घुटने टेकाते हुए दबोच लिया। अपने बच्चों आदित्य व अखिलेश के साथ महिला अपने गांव जाने के लिए मड़ियांव क्षेत्र स्थित चन्द्राढाल के पास बस का इंतजार कर रही थी

पीड़ित महिला ने राखी बांधकर यातायात सिपाही को किया सम्मानित

कि तभी एक युवक महिला को थप्पड़ मारकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। महिला शोर मचाते हुए कुछ दूर तक दौड़ी। महिला द्वारा शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मुस्तैद यातायात आरक्षी नवीन चौधरी की नजर पड़ी और अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया तभी खुद को छुड़ाने के लिए लुटेरे ने ईंट से ताबड़तोड़ वारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद भी आरक्षी नवीन चौधरी हिम्मत नहीं हारा और लुटेरे को घुटने टेकाते हुए पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षी की बहादुरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने दस हजार रुपए का इनाम देने के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सिपाही का हौसला अफजाई करते शाबाशी दी। यही नहीं पीड़ित महिला ने राखी बांधकर यातायात सिपाही नवीन चौधरी को सम्मानित किया।

बताते चलें कि रक्षाबंधन पर्व के मौके पर एक महिला अपने दो बच्चों आदित्य व अखिलेश के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जाने के लिए मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित चन्द्राढाल सीतापुर रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक लुटेरा महिला के पास आ धमका। महिला कुछ समझ पाती कि बेखौफ लुटेरे ने थप्पड़ मारकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा।

बताया जा रहा है कि महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर तैनात यातायात आरक्षी नवीन चौधरी की नजर पड़ी और दौड़ाकर लूट को अंजाम देने वाले लुटेरे को घुटने टेकाते हुए पकड़ लिया। खुद को पुलिस के चंगुल में फंसे लुटेरे ने ईंट से वारकर सिपाही को जख्मी कर दिया।

इसके बावजूद बहादुर आरक्षी हिम्मत नहीं हारा और उसे सबक सिखाते हुए धरदबोचा।

उपनिरीक्षक अमित कुमार साहू के मुताबिक पकड़े गए लुटेरे की पहचान लखीमपुर-खीरी जिले के पढुवा थाना क्षेत्र स्थित सरपटहा गांव निवासी 23 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मौर्या पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई है।

वहीं आरक्षी नवीन चौधरी की बहादुरी को देख पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा इनाम देने के प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई करते हुए शाबाशी दी। इसके अलावा आरक्षी नवीन चौधरी को पीड़ित महिला ने राखी बांधकर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!