June 6, 2026 1:50 am

शासन ने बदले छह आईपीएस अधिकारी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ।यूपी सरकार नें छह आईपीएस अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया है।यह तबादले सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए की है।

आईपीएस रवि शंकर छवि पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय में थे।उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय में नवीन तैनाती दी गईं है। हरीश चन्दर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। वहीं पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्या पीटीएस मेरठ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, मिर्जापुर बनाया गया है। अशोक कुमार-IV पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा व सचिन्द्र पटेल पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा व यमुना प्रसाद पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर बनाया गया है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!