November 4, 2026 11:59 am

शाहजहांपुर: दो साधुओं की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, दोनों शवों को मंदिर परिसर में जलाने का आरोप 

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी 

परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। उनका जला हुआ कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी उस समय हुई जब मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी से धुआं निकल रहा था।

यह माजरा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एडिशनल एसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस मामले की छानबीन कर एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घरवालों का आरोप है कि मंदिर पर कब्जा करने के लिए उनकी हत्या कर दी गई है। मामले की गहनता से छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र सूथा से कुछ दूरी पर भोले बाबा मंदिर है जहां पर गांव के ही रहने वाले बाबा बिहारी दास अपने चेला गोपाल दास के साथ मंदिर पर झोपड़ी डालकर रहते थे, और पूजा अर्चना का काम करते थे। बताया जा रहा है कि इसी गांव के ही रहने वाले शिवकुमार सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार बाबा बिहारी दास और गोपाल दास की झोपड़ी से जब धुआं उठता हुआ देखा, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा की झोपड़ी बुरी तरह जल रही है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला सुमित सिंह जिसने झोपड़ी में आग लगाकर दोनों साधुओं को जिंदा जलाकर मार डाला है। वह मंदिर पर कब्जा कर खुद रहना चाहता था, इसीलिए उसने दोनों साधुओं को सोते समय झोपड़ी में आग लगाकर जिंदा जलाकर मौत की नींद सुला दिया।

 

हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कोई हत्या कर जलाए जाने की बात कर रहा है, तो कोई लकड़ी की चिता बनाकर उसे पर साधुओं को जलाए जाने की बात कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पड़ताल कर रही है कि आखिर क्यों दोनों साधुओं को जिंदा जलाया गया।इसके पीछे के कारण क्या है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!