August 8, 2026 2:10 am

​शिक्षा चौपाल: अभिभावक और शिक्षकों के समन्वय से ही संवरेगा बच्चों का भविष्य

औरास उन्नाव। (संवाददाता ) औरास के मोहम्मदपुर चक सुनौरा में मंगलवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में एआरपी डॉ. अंजू रंजना ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का समन्वय जरूरी है।

एआरपी राम मिलन ने मां की भूमिका और सिकंदर-पोरस की इच्छाशक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपने माता-पिता के साथ सभी के माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने शैक्षिक उन्नयन पर जोर देते हुए काव्य पंक्तियों के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों व गणमान्य लोगों में ऊर्जा का संचार किया।

पूर्व एआरपी इम्तियाज हुसैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों व अभिभावकों के साथ जलपान के बाद हुआ। आयोजकों ने इसे बच्चों के शैक्षिक उन्नयन की दिशा में एक अच्छी पहल बताया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!