August 8, 2026 2:17 am

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री कल चन्दौली और वाराणसी के भ्रमण पर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, अनिल राजभर कल जनपद चन्दौली और वाराणसी के भ्रमण पर रहेंगे। मंत्री जी प्रातः 10ः00 बजे ग्राम पंचायत मरूई, विकास खण्ड बरहनी, थाना- सैयदराजा जनपद चन्दौली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/परिवारों का सम्मान करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी अपरान्ह 12ः30 बजे अटल आवासीय विद्यालय, रोहनियां, जनपद वाराणसी का निरीक्षण करेंगे। सायं 6ः30 बजे मंत्री जी पराणकर भवन, मैदागिन, वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!