November 3, 2026 11:23 pm

​”संसाधनों के अभाव में वंचित न रहे कोई बच्चा”: समाजसेवक रमेश कुमार गौतम ने रामनगर के स्कूली बच्चों को बांटे उपहार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के माल विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ससपन के मजरे ग्राम रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल देखने को मिली। क्षेत्र के जाने-माने भाजपा नेता एवं प्रखर समाजसेवक रमेश कुमार गौतम ने विद्यालय पहुंचकर वहाँ के नौनिहालों को पठन-पाठन की सामग्रियां वितरित कीं।

समाजसेवक के इस सहृदय प्रयास से स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। रमेश कुमार गौतम रामनगर प्राथमिक विद्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए कॉपी, पेंसिल, रबर और अन्य पठन-पाठन की आवश्यक सामग्रियां अपने हाथों से वितरित कीं।

रमेश कुमार गौतम ने कहा कि देश और समाज का भविष्य हमारे ये बच्चे ही हैं। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि वह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में अपना सहयोग प्रदान करे, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में सराहना – भाजपा नेता एवं समाजसेवक द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप पठन सामग्रियां दिए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और उपस्थित ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ता है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!