November 3, 2026 9:57 pm

सआदतगंज: कार पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की हुई बौछार 

गोली लगने से तीन लोगों की मौत, हत्यारोपी हिरासत में 

एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से इलाके में फैली सनसनी

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू कर दी। इस गोलीबारी में शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी व सुयश तिवारी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ऋषि शुक्ला को धरदबोचा।

तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताते चलें कि सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता में रहने वाले दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से पार्किंग को लेकर चली आ रही रंजिश ने सोमवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया।

बताया जा रहा है घर के पास बने एक चबूतरे के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक इस दौरान गोली लगने से तीन लोगों शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी व सुयश तिवारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने एक हमलावर ऋषि शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से कई कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!