August 8, 2026 2:30 am

सड़क हादसे में कार पलटने से चालक सहित चार लोग घायल

मलिहाबाद। लखनऊ राजधानी लखनऊ रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कार पलटने से चार लोग घायल हुए जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्दौर गांव के निकट कुंवर आसिफ अली स्कूल के पास ओवर ब्रिज से पहले रविवार सुबह लगभग दस बजे संडीला की तरफ से लखनऊ जा रही मारुति वैन यू पी 32 एच एस 13 24 अचानक कुंवर आसिफ अली स्कूल से पहले अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई।

वैन चालक जुबैर गाजी के अनुसार मारुति वैन संडीला से दुबग्गा लखनऊ सवारी लेकर रोज आते जाते है। दुबग्गा से संडीला वैन चलाते है। वैन चालक जुबैर गाजी ने बताया रविवार सुबह लगभग दस बजे अपनी वैन से सवारी लेकर संडीला से दुबग्गा लखनऊ जा रहे थे तभी अचानक से मारुति वैन का पहिया जाम होने से मारुति वैन अनियंत्रित हो गई रोड पर पलट गई। राहगीरों की मदद से किसी तरह से वैन सवार लोगो को बाहर निकाला गया। जिसमे चालक जुबैर गाजी सहित, वैन सवार रामखेलावन दुबग्गा बेगरिया निवाशी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!