August 8, 2026 2:15 am

सपा की SIR समीक्षा बैठक व पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा दुर्गावती मैरिज लॉन, दराबगंज रोड, बीकापुर में SIR समीक्षा बैठक, सेक्टर–बूथ प्रभारी कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक बीकापुर, जनपद अयोध्या के अंतर्गत शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता सपा महासचिव बख्तियार खान ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत SIR की समीक्षा करते हुए सेक्टर व बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार गठन की ओर मजबूती से बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या जनपद की सभी पाँचों विधानसभा सीटों पर सपा की जीत सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ प्रभारी संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की शुद्धता, SIR की गहन समीक्षा एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को निराशाजनक बताया।

कार्यक्रम में अरुण यादव, आबाद अहमद (एडवोकेट), संदीप यादव, फरीद खान, छेदी लाल वर्मा, राम उजागिर वर्मा, धनीराम यादव, राकेश पाण्डेय, अभय राज, राजेंद्र यादव, सभासद अशोक वर्मा, रामचरित्र, रविन्द्र यादव, अनमोल शर्मा, अमित गुप्ता, रिशु यादव, जिलेदार सिंह, अशोक पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप पांडेय, रंजीत तिवारी, अप्रबल सिंह, मोहित यादव सहित ब्लॉक अध्यक्ष गयाप्रसाद यादव एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!