August 8, 2026 2:19 am

सरकार कर रही है दिव्यांगों के साथ भेदभाव- राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद छेत्र में दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार जी ने कहा हमारे दिव्यांग समाज के साथ सरकार कर रही है सौतेलापन जब सरकार 60 वर्ष से पूर्व लोगों के आयुष्मान कार्ड बना सकती हैतो दिव्यांग का क्यों नहीं दिव्यांग शारीरिक रूप से वैसे भी कमजोर होता है उसे इलाज का सबसे ज्यादा जरूरत पड़ता है जब वोट डालने के समय वृद्ध , विकलांग लोगों को बिना लाइन के एक समान भेजा जाता है।

तो दिव्यांग के साथ भेदभाव क्यों, दिव्यांग का आयुष्मान कार्ड क्यों नहींजब विकलांग और वृद्ध को बिना लाइन के डॉक्टर देखता है तो दिव्यांग आयुष्मान कार्ड क्यों नहीं, जब वृद्ध विकलांग को पेंशन एक समान तो दिव्यांग का आयुष्मान कार्ड क्यों नहीं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार जी ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा इससे साफ जाहिर होता है की सरकार हमारे दिव्यांग समाज के साथ धोखा व सौतेलापन कर रही हैं जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा दिव्यांग समाज के छोटे-छोटे दलों ने एक दिव्यांग महागठबंधन तैयार कर लिया है जिसके द्वारा बहुत जल्द मुख्यमंत्री आवास का किया जायेगा घेराव।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!