April 22, 2026 12:37 am

सरोजनीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ शोहदों और दुष्कर्मियों का आतंक थम नहीं रहा है। सरोजनीनगर पुलिस ने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाले को धरदबोचा। जबकि इसी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक 15 नवंबर 2025 को एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी उवैस अली ने शादी करने का झांसा देकर उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इज्जत पर डाका डाला और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी उवैस अली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इंस्पेक्टर सरोजनीनगर की टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित रानीपुर निवासी अखिलेश रावत उर्फ अखिलेश कुमार को धरदबोचा।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!