मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तहसील मलिहाबाद की ग्राम पंचायतों में कई दिनों से एन आई सी सर्वर खराब होने के कारण लोगो को राशन नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले निर्धारित तिथि के अनुसार कोटेदार मशीन लेकर वितरण शुरू करने बैठ रहा है, लेकिन मशीन का सर्वर पूरी तरह से फेल रह रहा है। लगातार तीन दिनों से ई-पाॅस मशीन को लेकर दुकानदार कार्डधारकों को राशन देने का काम शुरू कर रहे हैं, लेकिन सर्वर खराब होने के चलते वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है। गांव के कार्डधारक झोला और बोरा लेकर दुकान पर आ रहे हैं और अंगूठा नहीं लगने के कारण सिस्टम और दुकानदार को खरी-खोटी सुना रहे।
जिससे मलिहाबाद सहित माल के पचहत्तर से अधिक कोटेदार को राशन नहीं बितरित हो पा रहा है कार्ड धारक सुबह से शाम तक राशन की दुकानों पर इस आस में बैठे रहते हैं कि सर्वर आने पर उन्हें खाधान्न मिल सके इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना कि यह समास्या सिर्फ मलिहाबाद की नहीं है पूरे प्रदेश की है जैसे ही सर्वर की खराबी ठीक हो जाएगी वैसे ही कार्ड धारकों को राशन मिलना शुरू हो जाए गा इस संबंध में उपजिलाधिकारी मलिहाबाद सौरभ सिंह ने बताया की कार्ड धारक परेशान न हो इस समास्या का समाधान जल्दी कराया जाएगा जिससे कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन आसानी से मिल सके।




