संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ। ससुराल गये युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुची मलिहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
ज्ञात- हो कि मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फूलचन्द खेड़ा निवासी मुकेश कुमार (28) अपनी बाइक यूपी 32 ईएल 3023 से सोमवार देर रात अपनी ससुराल गया था। जिसका शव दूसरे दिन मंगलवार को खून से लथपथ ग्राम कसमंडी कलां गांव के बाहर मजार के निकट पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक के परिवार में उसके पिता अजय कुमार, तीन भाई मनोज कुमार, राजवीर व अनुज कुमार, माँ रीता, पत्नी अंजली व एक लड़की शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है।




