ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई कर आगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने की एवज में पंद्रह हजार घूस लेते बाल विकास के कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भृष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई से रविन्द्र कौशल निवासी ग्राम पटखौली नानकार थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर नें शिकायत किया कि उसकी पत्नी को आगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत पर निरीक्षक उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में टीम नें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय ब्लाक भनवापुर सिद्धार्थनगर के कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार निवासी ग्राम कुरमौल पोस्ट कटार सोयम थाना धनघटा जनपद सिद्धार्थनगर को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।




