एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया।
एसटीएफ की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों को पकड़ा।पकड़े गये बदमाशों
असद मौहल्ला पिलखनतला निकट चंडीगढ़ पैलेस थाना मंडी सहारनपुर (मूल ग्राम महेश्वरी कलां मिर्जापुर) व इकराम निवासी बडी माहेश्वरी थाना चिलकाना व दानिश पुत्र असलम खान निवासी कस्बा नकुड़ के पास से 1 पम्प एक्शन गन 12 बोर व 2 बन्दूक 12 बोर व 1 बन्दूक 315 बोर व 3 एयर गन और 1 तमंचा 12 बोर तथा 1 तलवार व 425 जिंदा कारतूस 12 बोर व 2 मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की ।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि असद का गांव में 200 बीघा जमीन और पुश्तैनी मकान है, जहां डेयरी चलाता है। दानिश उसकी गाड़ी पर ड्राइवरी करता है और 2 साल से साथ में तस्करी में शामिल है। इकराम असद का नौकर और घर में डेयरी का काम देखता है। यह लोग अमृतसर पंजाब के मरहट्टा गन हाउस से 30-40 हजार में बन्दूक खरीद कर यहां 80 हजार से 1 लाख में बेचते थे। इस नेटवर्क से सहारनपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई होती थी।
इससे पहले भी एसटीएफ इसी मामले में अनिल बालियान उर्फ अनिल बजी और गन हाउस मालिक शेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मिर्जापुर पर धारा 3/4/5/25/25(8) आर्म्स एक्ट व 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में हुई।





