करीब 4 फीट गहरा और कई फीट चौड़ा बना गड्डा
लखनऊ। (संवाददाता) वीवीआईपी इलाके में बुनियादी ढांचे की पोल खुल गई है। पुलिस कमिश्नर के आवास से मह ज कुछ कदम की दूरी पर सड़क धंस गई। सहारा गंज मॉल के ठीक सामने करीब 4 फीट गहरा और कई फीट चौड़ा गड्डा बन गया है।
अचानक धंसी सड़क से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। हालाकि कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे अफसरों ने बैरिकेडिंग लगा कर रास्ता रोक दिया है। इसके चलते वाहनों की रफ़्तार धीमी पड़ गई है। वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।
नगर निगम ने जेसीबी लगाकर धंसी सड़क की खुदाई की। वाहनों का डायवर्जन काफी देर तक नहीं होने के चलते जाम की भी स्थिति रही। नगर निगम के जोन एक के जोनल किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। जेसीबी से खुदाई के बाद अंदर देखा गया तो चैंबर से मिट्टी सरकी हुई मिली। इस दौरान बिजली तार या पाइप डाले जाने के चलते रिसाव की बात नगर निगम के अधिकारी कह रहे। नगर निगम के अधिकारियों के निरीक्षण में यह सामने आया कि अंदर पानी भी भरा है। आशंका है कि पास में बह रहे नाले से इसमें पानी आया है।




