नशे से युवाओं का शरीर होता है खोखला : कौशल किशोर
मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज सोमवार को विदेशों से फंडिंग लेकर विपक्ष के नेता मोदी सरकार को हटाने का षडयंत्र रचते है। मोदी सरकार पर झूठे आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित करने का काम करते है । उक्त बातें पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में कहावत थी खेलोगे कूदोगे तो बनोगे शैतान, पढ़ो लिखोगे तो बनोगे नवाब लेकिन अब ऐसा नहीं है खेलने कूदने से भी अब युवा नवाब बन रहे है। इसलिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से मस्तिष्क के साथ स्वास्थ्य संवर्धन होता है। मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्ष विदेशों से फंड लेकर लोगों को भ्रमित करने का काम करती है । विपक्ष कही संविधान खत्म हो जाएगा, कही वोट चोर बोलकर लोगो को बरगलाने का काम करती है । मोदी जी ने 2047 तक आत्मनिर्भर भारत देश बनाने का संकल्प लिया है। यह विपक्ष को देखा नहीं जा रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा जो नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है वह अत्यंत ही जरूरी है। कौशल जी के इस नशामुक्त कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी चलाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि आज का युवा नशे की लत में पड़ता चला जा रहा है । नशे से युवाओं का शरीर खोखला हो जाता है। जिससे अनेकों नौकरियों में मेडिकल में फेल हो जाता है। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर को पुरुषों की फुल मैराथन दौड़ का आयोजन लखनऊ में उनके द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रथम विजेता को 5, द्वितीय विजेता को 3 तृतीय विजेता को डेढ़ लाख रुपए इनाम देने के साथ 25 लाख रुपयों की धनराशि की दौड़ कराई जाएगी। जिसमें देश के कोने कोने से प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे है। विधायक जयदेवी कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर काफी छूट दी है । जिसका सीधा लाभ लोगो को मिलेगा । जीएसटी कम होने से घरेलू सामानों के दामों में भी काफी गिरावट आएगी। विकास किशोर आशू ने कहा कि हम लोगों को स्वदेशी सामग्री का ही प्रयोग करना चाहिए ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, मीनू वर्मा, रामकुमार राही, अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, सर्वेश रावत, नवीन यादव, प्रमोद पाठक, जितेन्द्र शुक्ला, चंद्रशेखर कनौजिया, आशीष द्विवेदी, जितेन्द्र अवस्थी, राजेश लोधी, अरविंद शर्मा, कार्तिकेय पाठक सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




