August 8, 2026 2:14 am

साइबर सेल टीम की सराहनीय पहल: 54 खोए हुए मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मोबाइल फोन पाकर स्वामियों के खिले चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद, कुल कीमत बारह लाख रुपए 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी की साइबर सेल टीम ने 54 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब बारह लाख लाख रूपए आंकी गई है। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। विशेष रूप से सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। अलग-अलग स्थानों पर मिले इन मोबाइल फोन को साइबर टीम ने लगातार प्रयासों के जरिए रिकवर किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के कार्यालय मंगवाया गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों को शुक्रवार को बुलाकर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने उनके फोन सुपुर्द किए।

काफी दिनों बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। इस पहल के लिए उन्होंने साइबर सेल टीम और लखनऊ पुलिस की सराहना की। इस अभियान का संचालन पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के पर्यवेक्षण में किया गया, जबकि अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली बसंथ कुमार के निर्देशन में थाना साइबर सेल की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

साइबर सेल की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। टीम के सभी सदस्यों ने समन्वय और सतर्कता के साथ काम करते हुए इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!