प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी की अगुवाई में फायर सिलेंडर चलाने का प्रशिक्षण, आपातकालीन निकास का कराया अभ्यास
औरास उन्नाव। (संवाददाता) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में मंगलवार को अग्निकांड से बचाव और सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार तिवारी की अगुवाई में अस्पताल के स्टाफ को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण दिया गया।
मॉकड्रिल के दौरान चिकित्सकों, नर्सों और कर्मचारियों को विस्तार से बताया गया कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए। डॉ. तिवारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय तत्काल मरीजों को सुरक्षित स्थान पर बाहर निकालना प्राथमिकता होती है। स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और स्टाफ की मदद से मरीजों को आपातकालीन निकास द्वार तक पहुंचाने का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में छोटे स्तर की आग पर फायर सिलेंडर और अन्य उपलब्ध संसाधनों से काबू पाने के तरीके भी सिखाए गए। कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. तिवारी ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर तेजी और सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि आपात स्थिति में जान-माल का नुकसान न्यूनतम हो।
इस मौके पर अधीक्षक संदेश गुप्ता, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. चंद्रा कुमारी, डॉ. आदित्य, डॉ. इम्तियाज, प्रेम चंद्र, विपिन चौधरी, सतीश कुमार, ज्योति वर्मा, सुषमा गुप्ता, वंदना सि




