लखनऊ। जनता शासन पार्टी के प्रशासनिक कार्यालय लखनऊ में सीतापुर के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री इन्द्रसेन यादव जी के उपस्थिति में सीतापुर के कई प्रधानों ने थामा जनता शासन पार्टी का दामन। जिसमें वर्तमान प्रधान नागेंद्र यादव, इम्तियाज आलम ,विपिन शर्मा,प्रिंस पाठक,सभी साथियों ने पार्टी को एक भरोसा दिलाया। कि हम सभी लोग पार्टी के प्रति समर्पित होकर जनता शासन पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए जनता का शासन लाना है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा। कि ये दोनों एक ही थाली के है जो कि आजादी के इतने वर्ष होने के बावजूद आज प्रदेश और देश की हालत जस के तस है। लेकिन लोग अपने किए हुए क्रान्तिकरी कामों को गिनाने में आज भी नहीं थकते है। जनता इन सभी के खेलो को अब समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब मिलने जा रहा है। जनता शासन पार्टी उतर प्रदेश में निरन्तर पार्टी को विस्तार करने में लगी है पार्टी का उद्देश्य किसान,नौजवान,गरीब,मजदूर, मजलूम के आवाज को बुलंद करना उनके हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ लड़ना। जिसमें जनता का बेहतर साथ और समर्थन मिल रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय पर उपस्थित राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार गुप्ता,युवा नेता पंकज यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ आशीष यादव,संजय शुक्ला और कई साथी उपस्थित रहे।




