न्यूज ऑफ इंडिया( एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ मण्डल के अंतर्गत जनपद सीतापुर में मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु कुल लागत 3779.64 लाख रुपये (सैंतीस करोड़ उन्यासी लाख चौसठ हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सड़क निधि से 944.91 लाख रुपये (नौ करोड़ चौवालीस लाख इक्यानबे हजार मात्र) की धनराशि अवमुक्त किया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया है। स्वीकृति धनराशि से सीतापुर में मछरेहटा से जलालपुर मार्ग का 16.40 किलोमीटर लम्बाई में चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा। इस परियोजना की कुल लागत 3779.64 लाख रुपये है।




