मलिहाबाद लखनऊ।(संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिससे इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तरोना बुद्धि पाल 60 वर्ष होमगार्ड पुत्र बाबूलाल चौरसिया शनिवार को सुबह गांव के बाहर लखनऊ हरदोई राजमार्ग के निकट टहल रहे थे इस बीच सड़क पार करते हुए संडीला की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में सड़क किनारे काफी समय बाद राहगीरों ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दी गई मौके पर पहुंचकर देखते-देखते भीड़ इकट्ठा हो गई इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम करने हेतु लखनऊ भेजा है मृतक के परिवार में मृतक की पत्नी आशा तीन लड़की एक लड़का है जिसमें बड़ी लड़की ज्योति उस छोटी रोशनी शिल्पी दीपक मृतक के परिवार में जैसे ही सूचना मिली कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




