August 8, 2026 2:14 am

सुल्तानपुर: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला 

दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल 

धम्मौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात भाटी गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर घरवालों ने गांव वालों की मदद से लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बेखौफ हमलावरों ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल फोन लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। माहौल को देखते हुए पुलिस अफसरों ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित भाटी गांव में एक शिकायत के बाद शनिवार रात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि भाटी गांव निवासी अंकित यादव और उसके घरवालों से पुलिस टीम बातचीत कर रही थी कि इसी दौरान अंकित यादव और उसके घरवालों ने पुलिस टीम पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीओ सिटी सौरभ सामंत के मुताबिक मामले की गंभीरता से लेते हुए आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!