November 4, 2026 5:37 pm

सुशांत गोल्फ सिटी: डीसीएम व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर 

डीसीएम के परखच्चे उड़, चालक की मौत, हादसे के बाद ट्रेलर सहित चालक फरार 

सुल्तानपुर रोड संत नगर अहिमामऊ क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के डीसीएम और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर सहित चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल डीसीएम चालक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार सुबह तड़के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ स्थित सूर्या होटल के पास तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम यूपी 33 एटी 2859 और ट्रेलर में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में अहिमामऊ गांव निवासी 52 वर्षीय चालक नेत्रपाल सिंह पुत्र महाराज बख्श सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की गई तो वहां पर ट्रेलर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!