August 8, 2026 2:12 am

सुशांत गोल्फ सिटी: दूसरे युवक से दोस्ती करने पर पहले प्रेमी ने युवती का किया था कत्ल 

राजफाश, कातिल गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल खून से सना ईंट बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना के पास जंगल में सोमवार सुबह जिस युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी उसकी हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी के पूर्व प्रेमी ने ईंट से कूच कर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून से सना ईंट भी बरामद कर लिया है।

सनद रहे कि सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना के पास स्थित जंगल में एक युवती की हत्या कर लाश मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पड़ताल के बाद शव की पहचान पीजीआई निवासी गीता पत्नी दीपू सिंह 22 वर्षीय अपनी बेटी शिवानी के रूप में की थी।

पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में गहनता से छानबीन कर मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाला तो घटना की गुत्थी सुलझती गई और कातिल पुलिस की गिरफत में आ गया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मंगलवार को मूल रूप से छपरा बिहार व हाल पता पीजीआई क्षेत्र के एल्डिको कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार मांझी पुत्र भगवान मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोपी प्रेम कुमार मांझी ने पूछताछ में बताया कि उसका और मृतका की पिछले सात-आठ साल से मित्रता चल रही थी कि इसी दौरान मृतका की दोस्ती एक दूसरे व्यक्ति से हो गई। मृतका द्वारा बेवफाई करने पर आरोपित प्रेम कुमार को अच्छा नहीं लगा और उसे हमेशा के लिए खत्म करने की योजना बना डाला। बताया जा रहा है कि 17 मई 2026 की रात करीब नौ बजे प्रेम कुमार ने शिवानी को बहाने से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर आवास विकास योजना उतरेठिया रेलवे लाइन के पास जंगल में ले जाकर पहले रबर के पाइप से पहले गला घोंटा फिर ईंट से कूदकर मौत की नींद सुलाने की बात स्वीकार किया है। पुलिस घटना का राजफाश कर मंगलवार को कातिल प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल खून से सना ईंट बरामद कर लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!