November 4, 2026 4:32 am

सुशान्त गोल्फ सिटी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

वादिनी ने तहरीर दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बहन को बब्बू सिंह बहला-फुसलाकर ले गया है।इस पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अपहृता को नई दिल्ली से बरामद किया।

शनिवार को आरोपी बब्बू सिंह पुत्र श्रवण निवासी चकदहा थाना कलवारी जिला बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!