August 8, 2026 2:21 am

सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी ने किया बैठक का आयोजन

लखनऊ। मुख्यालय स्थित डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और विशिष्ट अतिथि श्री सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र राजभर रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी को सम्मान मिलता है। राजभर समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। किसानों, गरीबों, नौजवानों और पीडीए का भविष्य समाजवादी पार्टी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षा-स्वास्थ्य समेत सभी को बर्बाद कर दिया है। सब कुछ महंगा कर दिया। हर वर्ग परेशान है। समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को फिर से पेंशन दी जायेगी। नौजवानों को नौकरी रोजगार मिलेगा, किसानों को सुविधायें दी जायेंगी। उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए पीडीए सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। पीडीए की एकजुटता बनाए रखना है। पीडीए को हक और सम्मान दिलाना समाजवादियों का पुराना एजेंडा है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेल देव स्वाभिमान सम्मान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जो सुझाव दिए हैं समाजवादी पार्टी उसपर अमल करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर देश के सबसे सुन्दर गोमती रिवर फ्रंट पर वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति लगवाई जाएगी और सम्मान किया जाएगा। उनके शौर्य के अनुरूप अष्टधातु की विशाल तलवार भी होगी, जो सोने की तरह चमकेगी। महाराजा सुहेलदेव वीर योद्धा थे।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ही तरह इस पार्टी और श्री महेन्द्र राजभर के समाज के लोग जातिगत जनगणना के पक्ष में है। ये लोग भी चाहते थे कि जातीय जनगणना हो और जनसंख्या के हिसाब से हक और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनके समाज ने भरपूर मदद की। बलिया से लेकर घोसी, चंदौली, प्रयागराज, सलेमपुर तक समाजवादियों ने भाजपा का तेल निकाल दिया। इसी तरह से विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा का तेल निकाल देंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री महेन्द्र राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। अराजकता है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक समाज का हर वर्ग पीड़ित और अपमानित है। महंगाई ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गरीबों को श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का इंतजार है। प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों को आवास, नौकरी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर राजभर समाज के सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि पीड़ित, दुःखी, अपमानित पीडीए के साथ रहेंगे। राजभर समाज के लोग गांव-गांव घर-घर जाकर पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक-एक वोट 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर देने का काम करेगा। राजभर समाज ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपना भरोसा जताते हुए कहा कि राजभर समाज पूरी निष्ठा से पीडीए की सरकार बनाने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में सर्वश्री सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्वमंत्री एवं विधायक रामअचल राजभर, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राजभर, आईटी सेल के पंकज राजभर, संचालक अभय नंदन बर्नवाल, राम दुलार राजभर, विकास यादव, बड़े लाल चौहान, राजीव राजभर, कन्हैया राजभर, राम सहाय राजभर, लल्लन राजभर, अक्षय राजभर, तपेश्वरी राजभर, जितेन्द्र भारती राजभर, संजय राजभर एवं सतेन्द्र दुबे समेत राजभर समाज के लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ मौजूद रही।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!