August 8, 2026 2:29 am

सेवा भाव ही रोटी फाउंडेशन की प्राथमिकता: अशोक यादव

रोटी फाउंडेशन की सराहनीय पहल

लखनऊ। (संवाददाता) कड़ाके की ठंडी में जनमानस को ठंड से बचने के लिए मटियारी चौराहा फैजाबाद रोड चिनहट के पास रह रहे असहाय लोगों के लिए रोटी फॉउण्डेशन लखनऊ टीम द्वारा 1000 कम्बल वितरण किया गया।

जिसमें रोटी फाउण्डेशन की टीम के संरक्षक अशोक यादव, संस्थापक अमित कुमार यादव, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, आदित्य कुमार एवं समस्त टीम मौजूद रही। रोटी फाउण्डेशन की टीम लगातार ऐसे लोगों के लिए खाने पीने से लेकर मेडिकल एवं कपड़े व अन्य रोज की जरूरत की चीजों को ध्यान में रखकर असहाय लोगो को वितरित करने का कार्य करती रहती है।

ये भी पढ़ें…

लोक बंधु राज नारायण इंटर कॉलेज में मौसमी भोज आयोजित

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!