August 8, 2026 2:13 am

सैरपुर: थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर असलहे की बट से पीटा

हाथ-पैर बांधकर लूटे 60 हजार, फिर खेत में फेंक कर भाग निकले 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने एक युवक को थार से अगवा कर लिया। फिर असलहे के बल पर युवक की पिटाई कर 60 हजार रुपये छीन लिए। पिटाई और लूटपाट के बाद दबंगों ने युवक के हाथ-पैर बांध खेत में फेंक दिया। अपहरणकांड से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हृदय नारायण कानपुर के घाटमपुर निवासी है और गैस का ट्रक चलाता है। शनिवार रात वह आमौसी स्थित एलपीजी प्लांट से ट्रक लेकर कानपुर वापस जा रहा था। रात करीब 9 बजे अमौसी में हाइडिल के पास वह गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी उसके पास एकक थार आकर रुकी।

थार में बैठे चार युवकों ने हृदय नारायण से कानपुर जाने के बारे में पूछा। लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी को रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने असलहा निकालकर उन पर तान दी और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हृदय नारायण की आंखों पर पट्टी बांधी और हाथ-पैर बांध दिए। पूरे रास्ते वे उसे पीटते रहे और उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए छीन लिए। बाद में उसे सैरपुर इलाके में सड़क किनारे एक आलू के खेत में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और उसका दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!