August 8, 2026 2:14 am

स्कूटी छूने के विरोध में निजी कर्मचारी के घर पर बमबाजी…छत पर धमाका

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में 22 जनवरी को स्कूटी छूने के विरोध पर दो लोगों ने तीन साथियों संग निजी कंपनी के कर्मचारी व घर पर बाम बाजी कर दी। गनीमत रही कि पीड़ित व घरवालों की जान बाल-बाल बच गई। इंदिरानगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इंदिरानगर के बसंत कुंज सेक्टर 14 में निजी कंपनी के कर्मचारी उपेंद्र कुमार सिंह परिवार संग रहते हैं। उपेंद्र के मुताबिक 22 जनवरी की रात वह एसयूवी से दो बेटों संग घर आ रहे थे। वे नया पावर हाऊस सेक्टर-14 की मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार स्कूटी बाई ओर से उनकी एसयूवी को छूते निकल गई। स्कूटी सवार दोनों लोगों ने उनसे गाली-गलौज भी किया।

उपेंद्र ने बताया कि कुछ दूर आगे जाकर जब उन्होंने दोनों से स्कूटी छूने का विरोध किया तो वे धमकाते हुए भाग निकले। ऐसे में पीड़ित भी घर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद रात करीब 8:15 बजे वह जब एसयूवी से सामान निकाल रहे थे तभी स्कूटी और बाइक सवार पांच लोगों ने उन पर बम फेंक कर मारा। मगर, उपेंद्र की जान बच गई। वह कुछ समझ पाते कि तभी आरोपियों ने दो और बम फेंके। दोनों मकान की छत पर फट गए।

डर के कारण पीड़ित के घरवाले और पड़ोसी बाहर आ गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश भी की मगर वे बच निकले। उपेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने अपने चेहरे शॉल से ढक रखे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने सुतली बम से हमला किया है। सीसीटीवी कैमरों में वे दिखे हैं। फुटेज के जरिये आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!