August 8, 2026 2:17 am

स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौसाझा के मजरा तिलन की लड़की घर से स्कूल के लिए निकली और देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने खोजबीन करने के बाद भी जब नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। और इस घटना की जानकारी थाने की पुलिस से बताया कि मेरी लड़की रागनी मौर्य पिता बाबू लाल मौर्य निवासी चोसाझा उम्र 20 वर्ष है। जो 4 दिनांक को सुबह 7:30 घर से अपने स्कूल सरस्वती बाल विद्या मंदिर के लिए सुबह घर से निकली थी।

शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन तलाश करते हुए स्कूल गये । जहां पर वहां के प्रबंधक ने बताया कि वह आज स्कूल आई ही नहीं है यह सुनकर परिजन परेशान हो गए और रहीमाबाद थाने पर लिखित तहरीर दी है इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष रहिमाबाद अनुभव सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मां की तहरीर पर गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तलाश जारी है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!