मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद कसमंडी कला की चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मीठे नगर गांव निवासी जयकरन पुत्र रामचंद्र तहरीर ने तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि रोज की तरह दिनांक: 4/10/ 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय कसमंडी कला पढ़ने के लिए समय सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जा रही बच्चियों को किडनैप करने के लिए मीठे नगर से नीले रंग के आ रहे डाला रुका और रुकने के बाद बच्चियों को बहलाने फुसलाने लगे कहां आप सभी इसमें बैठ जाओ और आप सभी को स्कूल पहुंचा देंगें। बच्चियों ने मना किया तो जबरन एक किडनैपर उसे डाले से उतरा और उतरने के बाद बच्चियों को जबरन डालें में बैठाने लगा।
बच्चियों ने जब विरोध किया तो एक का मुंह दाब दिया और चाकू दिखाने लगे कहा अगर ज्यादा हल्ला मचाओगी तो चाकू मार दूंगा, नहीं तो चुपचाप बैठ जाओ चार छात्राओं को जबरन बैठा ही रहा था। कि पीछे से आ रहे साइकिल से एक छोटी बच्ची जो की छात्रा है उसने यह देखते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया तभी कुछ उसी में से छात्राएं चिल्लाने लगी उसे ओर से आ रहे दो पहिया वाहन से राहगीर ने बच्चों को चिल्लाते देख डाले को रुकवाया जब तक वह उतर कर पास आता तब तक डाले से छात्राएं कुद चुकी थी और डाला लेकर किडनैपर रफू चक्कर हो गए।
छात्राओं ने बताया कि नीले रंग का डाला था जिसमें तीन लोग थे सभी चेहरा ढके हुए थे और डाले में एक बक्सा, इंजेक्शन, चाकू के साथ-साथ एक औरत उसी डाले पर बैठी थी। अंजाम से बिफल होने पर भागते हुए डाले की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बच्चों ने जाकर तुरंत उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विमला चंद्रा को अवगत कराया उन्होंने तुरंत छात्रों को लेकर चौकी पर गई और उनके गार्जनों को बुलाया सभी को अवगत कराने के बाद पुलिस को भी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से किडनैपर तक पहुंचने की हर संभव प्रयास कर रही है ।
किडनैपिंग के दौरान छात्रा (1)आकांक्षा पुत्री रामगोपाल निवासी मीठे नगर कक्षा 8 की छात्रा थी (2) अनन्या कक्षा 8 पुत्री भीमसेन (3)वंशिका कक्षा 8 पुत्री विजय (4)सोनम कक्षा 6 पुत्री कैलाश यह सभी एक ही गांव से एक साथ आ रहीं थी स्कूल इन सभी की उम्र लगभग 12 ,13 साल थी। ये सभी छात्राएं डरी और सहमी हुई हैं। इस घटना से क्षेत्र में बच्चों में दहशत का माहौल है, बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे अगर ऐसा ही रहा, और कोई कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के सभी बच्चे स्कूल जाना बंद कर देंगे।इस घटना पर इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्राओं के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी कैमरा की मदद से किडनैपरों को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।




