August 8, 2026 2:22 am

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

सीतापुर। हर साल 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। इसका आयोजन ग्राम पंचायत बरातपुर ब्लाक महोली जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 23/09/2025 को चौधरी आशीष कुमार जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अर्पित कुमार, अमित कुमार, छविनाथ, रामजी, मैदा लाल, श्याम जी, सत्यम सिंह, राहुल सिंह, शिवम सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रंजीत कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

आशीष कुमार जी ने सभी लोगों को स्वच्छता अभियान और उसके फायदे विस्तार से बताया की लगभग बरसात के दिन चले गए हैं, बरसात में अक्सर झाड़ी और घास उग जाती हैं, जिसमें जहरीले सांप, या कीड़े अपना ठिकाना बना लेते हैं, जो हमको, हमारे बच्चों व जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें और सुरक्षित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!