August 8, 2026 4:55 am

स्वर्णकार समाज ने की अपने प्रतिनिधि अजय कुमार सोनी को भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी बनाने की करी मांग

मलिहाबाद लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही राजनीतिक गलियारों में भी हरकत तेज हो गई है तथा विभिन्न जातियों समाजों में अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले योग्य व्यक्ति को टिकट देने की मांग भी विभिन्न राजनीतिक दलों में उठने लगी है ।राजधानी लखनऊ में स्वर्णकार समाज की एक बैठक ठाकुरगंज में स्थापित हुई जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां पर आभार जताया गया ।आने वाले लोकसभा चुनाव में स्वर्णकार समाज के योग्य प्रतिनिधि राजधानी लखनऊ निवासी अजय कुमार सोनी को प्रदेश की किसी भी एक लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग की गई ।सभा को संबोधित करते हुए स्वर्णकार समाज के डॉक्टर एम के सोनी ने कहा कि 1990 से लेकर आज तक के हर चुनाव में स्वर्णकार समाज ने तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी को वोट एवं अभूत पूर्ण समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज की आवाज को सदन में उठाने के लिए इस समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व की जरूरत है डॉक्टर एमके सोनी ने कहा कि श्री अजय कुमार सोनी दशकों से न केवल भाजपा से के एक संघर्षील कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। बल्कि स्वर्णकार समाज की समस्याओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए भी सक्रिय रहे हैं। उनकी लोकप्रियता सभी धर्म एवं वर्ग वर्गों के लोगों में है अतः भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष नेतृत्व नेट से निवेदन है की राजधानी लखनऊ को छोड़कर प्रदेश के किसी भी जिले से इस बार अजय कुमार सोनी को भाजपा से टिकट मिलना चाहिए।

बैठक में डॉक्टर एम के सोनी अभय सेठ धनीराम रस्तोगी रामसागर रस्तोगी दिनेश कुमार सोनी दिनेश कुमार रस्तोगी आर के स्वर्णकार पूजा सोनी अपेक्षा सोनी समाज सेविका अभिलाषा सोनी प्रीति सोनी दामोदर सोनी रंजन लाल सोनी पवन रस्तोगी पवन सोनी सिद्धांत वर्मा सिद्धांत सोनी लिटिल सोनी कल्पना सोनी ऋषि वर्मा बाबूराम रस्तोगी पवन सेठ अभय सेट राजकुमार सोनी बरखा सोनी लवली सोनी लकी वर्मा पप्पू वर्मा विकास वर्मा रीना सोनी पप्पू सोनी नीलम सोनी जय वर्मा बेबी रानी सोनी जिया सोनी सिमरन सोनी बबीता सोनी बालवीर सोनी आकांक्षा सोनी रमेश सोनी नरेश सोनी अंबिका प्रसाद वर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!