August 8, 2026 2:18 am

स्वामी प्रसाद मौर्या के जन्मदिन पर केजीएमयू में लगा ब्लड डोनेशन कैम्प, 105 लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ। (संवाददाता) किंग जॉन मेडिकल यूनिवर्सिटी में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के 70वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ब्लड डोनेशन कैम्प लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने शताब्दी फेज 2 के ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड डोनेट किया।

केजीएमयू की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉक्टर तूलिका चंद्रा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप ऑर्गेनाइज किया गया था इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ब्लड डोनेट किया है।  105 यूनिट ब्लड इस कैंप के जरिए ब्लड बैंक में कलेक्ट हुआ। इसके अलावा उन्होंने गांधी वार्ड में भी कंबल वितरण किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!