August 8, 2026 2:10 am

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनजागरूकता पर दिया जोर

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत जनसमुदाय को उनके घर के निकट सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के उद्देश्य से उपकेन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की स्थापना की गई है। आज 30 नवम्बर को डॉ विनोद पॉल, सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार, डॉ राजीव बहल, महानिदेशक, आई0सी0एम0आर, भारत सरकार द्वारा उपकेन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर-अनौरा कलां व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-उजरियांव का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर डॉ0 पिंकी जोवल, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ0प्र0 द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए दी जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। डॉ विनोद पॉल एवं डॉ राजीव बहल द्वारा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ-साथ गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के साथ ही मुख स्वच्छता, वृद्वावस्था स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आँख, नाक, कान एवं गला स्वास्थ्य की उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया गया, साथ ही टेली मेडिसिन के माध्यम से हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के द्वारा जनमानस को प्रदान की जा रही चिकित्सकीय परामर्श की सेवाओं को भी परखा गया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा दवाओं एवं जांचों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी।भ्रमण के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश दिये गये कि केन्द्रों पर दी जाने वाले सेवाओं के बारे में जनसमुदाय को जागरूक किया जाये। इन केन्द्रों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहंुचाने हेतु प्रयास किया जाय। साथ ही रोगियों को ही नहीं समस्त जनसमुदाय को स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!