बुद्ध विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गहनता से जांच पड़ताल की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को सूचना मिली कि बुद्ध विहार कॉलोनी स्थित गंदा नाला के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल कर फांसी के फंदे पर लटक रहे व्यक्ति को सिविल अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की पहचान बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई, लेकिन आत्महत्या किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी।




